3 महीने के बच्चे को कितना सोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 11:41

जन्‍म के बाद लगभग 6 महीने तक शिशु के सोने का पैटर्न अलग हो सकता है। हो सकता है कि उनका स्‍लीपिंग पैटर्न हर हफ्ते बदलता रहे। कभी वो दिन भर में कुल 17 घंटे सो सकते हैं जिसमें से वो बस एक से दो घंटे की नींद लेकर बीच-बीच में जागते रहते हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो एक बार में बच्‍चे और वयस्‍क 6 से 9 घंटे की नींद लेते हैं लेकिन शिशु को नींद के दौरान बीच-बीच में दूध पीने की जरूरत होती है। उनका पेट बहुत छोटा होता है इसलिए वो एक ही बार में लंबी नींद नहीं ले सकते हैं।

बेबी स्‍लीप शेड्यूल-
शिशु की उम्र पर ही बेबी स्‍लीप शेड्यूल निर्भर करता है। एक या दो महीने के शिशु रात को नींद के दौरान भूख लगने पर जागते हैं जबकि पांच या 6 महीने का शिशु पूरी रात सो सकता है। इनमें रात को जागना किसी समस्‍या का संकेत नहीं है।

शिशु की उम्र के अनुसार नींद
नवजात शिशु दिनभर में 19 घंटे सो सकता है। हालांकि, नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन के अनुसार 14 से 17 घंटे की नींद बच्‍चा लेता है।

इस दौरान बच्‍चा दो या तीन से चार घंटे के बीच में दूध पीने के लिए जागता और दूध पीकर दोबारा सो जाता है।

एक महीने का होने पर शिशु दिन में 14 घंटे की नींद लेना शुरू कर सकता है और वह रात में एक बार में लगभग चार या पांच घंटे तक लगातार सो सकता है। इसके बाद वो हर दो या तीन घंटे में दूध पीने के लिए उठता है।

3 महीने तक 13 घंटे की नींद :
इस दौरान शिशु रात में आठ घंटे की नींद लेता है। इस उम्र के कुछ बच्‍चे रातभर सोते हैं और दिन में तीन या चार बार झपकी लेते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info